एक युवक ने पांच शादी की थी। इस बात की भनक किसी को भी नहीं थी। आरोपी युवक की पत्नियों में हिंदु और मुस्लिम दोनों धर्म का महिलाएं शामिल हैं। आरोपी युवक सिपाही का बेटा है। यह मामला जब डीआईजी के पहुंचा तो वे भी चौंक गए। उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के आरोपी युवक ने हिंदू और मुसलमान बनकर पांच महिलाओं से शादी की। डीआईजी ने एसपी शाहजहांपुर को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पांचों महिलाओं ने युवक पर धोखाधड़ी और झांसा देने का आरोप लगाया है।
पांचों पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। आरोपी युवक फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामला के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।